कटिहार, मार्च 18 -- कटिहार, एक संवाददाता जिले में डिजिटल पुलिसिंग को सुदृढ़ बनाने की दिशा में कटिहार लगातार उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। जिला पोर्टल परफॉर्मेंस रिव्यू में सामने आए आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न डिजिटल मॉड्यूल्स में जिला का प्रदर्शन राज्य स्तर पर काफी बेहतर रहा है। इससे न केवल प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आई है, बल्कि पुलिसिंग व्यवस्था भी अधिक प्रभावी बनी है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि ई-साक्ष्य मॉड्यूल में कटिहार जिला पूरे राज्य में टॉप-3 जिलों में अपनी जगह बनाए हुए है। यह मॉड्यूल केस से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों के सुरक्षित और व्यवस्थित प्रबंधन में अहम भूमिका निभाता है। जिले की इस उपलब्धि को पुलिस विभाग की सतत निगरानी और तकनीकी दक्षता का परिणाम माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ई-डीएआर (ई-डिटेल्ड एक्सीडेंटथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.