संशोधित--अखंड सौभाग्य की कामना के साथ 16 मई को मनाया जाएगा वट सावित्री व्रत
कटिहार, मई 14 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में सुहागिन महिलाओं के आस्था और अखंड सौभाग्य के प्रतीक वट सावित्री व्रत को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 16 मई शनिवार को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर शहर से लेकर गांव तक धार्मिक माहौल बनने लगा है। बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है, वहीं घरों में पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के साथ रखा जाने वाला यह व्रत जिले की महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। ज्येष्ठ अमावस्या पर मनाए जाने वाले इस पर्व में महिलाएं निर्जला उपवास रखकर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और वट वृक्ष की परिक्रमा कर अखंड सौभाग्य की प्रार्थना करती हैं। यह भी पढ़ें- सौभाग्य और शोभन योग में 16 मई को वट सावित्री पूजा, तैयारी शुरूबाजारों में दिखने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.