गिरडीह, फरवरी 14 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के सबसे बड़ी सोनतुरपी सड़क दुघर्टना की 10 वीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस घटना में जान गंवाने वालों को विधायक नागेन्द्र महतो एवं पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह सहित गणमान्य लोगों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दस साल पूर्व 14 फरवरी 2016 को हुई सड़क दुघर्टना को नेताद्वय ने दुखद बताते हुए कहा कि इस घटना में स्कूली बच्चे सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं की असमय मौत हो गई। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर मृतकों के आत्मा की शांति की गई। इस मौके पर विधायक के द्वारा स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया गया। इस मौके पर पुलवामा हमले के शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी गई। पुलवामा हमले के शहीदों अमर रहे के नारे भी लगाए गए। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक नागेन्द्र महतो न...