जामताड़ा, मार्च 20 -- संशोधित/संथाल परगना में स्टेडियम की कमी, लीज पर भी जमीन मिलने पर निर्माण को तैयार:जेएससीए सचिव जामताड़ा,प्रतिनिधि।सीनियर ट्रायल कैंप के समापन के अवसर पर शुक्रवार को झारखंड स्टेड क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) सचिव एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी आउटडोर स्टेडियम जामताड़ा पहुंचे। वे पूर्व में मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल में भी खेल चुके हैं। उन्होंने सबसे पहले आउटडोर स्टेडियम स्थित मैदान का निरीक्षण किया और चल रहे ट्रायल मैच का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और अपने अनुभव साझा कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होने आउटडोर स्टेडियम में बने पिच और मैदान की सराहना की। इसके पश्चात उन्होने जामताड़ा जिला क्रिकेट संघ (जेडीसीए) के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और संघ की कार्यशैली की प्रशंसा...