जामताड़ा, मार्च 6 -- संशोधित/शॉर्ट सर्किट से हार्डवेयर दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान जामताड़ा,प्रतिनिधि।जामताड़ा-करमाटांड़ मुख्य सड़क पर शहर के सुभाष चौक के समीप शुक्रवार दोपहर अचानक एक हार्डवेयर दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की इस घटना से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते पुलिस और दमकल की टीम के पहुंचने से आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार अगर समय रहते दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंचती तो आग आसपास की अन्य दुकानों तक भी फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। दमकल कर्मियों की तत्परता और स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.