विकासनगर, फरवरी 2 -- राजकीय प्राथमिक विद्यालय डाकपत्थर में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय सपनो की उड़ान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ रहे नौनिहालों और उनके अभिभावकों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। बीआरपी संतोषी नौटियाल और पूजा रांगड़ ने कहा कि सपनो की उड़ान प्रतियोगिता नौनिहालों में रचनात्मक प्रवृत्ति पैदा करने के साथ ही उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी सहायक होती है। जबकि प्रतियोगिता में बच्चों के अभिभावकों की भागीदारी शिक्षा को आम समाज से जोड़ती है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपना हुनर दिखाने के लिए मंच मिलता है। प्रतियोगिता के तहत महिला प्रेरक समूह में राजकीय प्राथमिक विद्यालय पपड़ियान प्रथम, राप्रावि सभावाला द्वितीय स्थान पर रहा।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.