कटिहार, जनवरी 13 -- कटिहार, एक संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के शहीद चौक पर दो पक्षों के बीच मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना में घायल का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। घायल के आवेदन पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि अंडा देने वाला द्वारा पैसा नहीं देने का विरोध किए जाने पर आरोपी द्वारा मारपीट किया गया है। मामले में पीड़ित के आवेदन पर आरोपी के बयान पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अज्ञात को कराया भर्ती कटिहार, एक संवाददाता नगर थाना के डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार द्वारा एक अज्ञात युवक को जख्मी हालत में सड़क से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा अज्ञात व्यक्ति को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...