शाहजहांपुर, जनवरी 16 -- शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद में गुरुवार को मौसम ने ठंड का असर पूरी तरह दिखाया। पांच दिन लगातार तेज धूप खिलने के बाद शहर में दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई। दृश्यता शहर में 50 मीटर तक सीमित रही, जबकि देहात क्षेत्रों में कई जगह यह जीरो के करीब दर्ज की गई। गुरुवार का अधिकतम तापमान 13.6 और न्यूनतम 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नैनीताल में भी न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और अधिकतम 14.6 डिग्री रहा। शहर और गांव में ठंड का असर सुबह से शाम तक बना रहा। लोग आग के सहारे घरों में दुबके रहे, वहीं जरूरी काम से निकले लोगों को सड़कों पर ठिठुरना पड़ा। बच्चों और बुजुर्गों पर ठंड का असर सबसे ज्यादा रहा। पशु-पक्षी भी ठंड से परेशान नजर आए। कोहरे और कड़ाके की ठंड ने यातायात और खेतों में कामकाज को प्रभावित किया। इसी बीच, उत्तराखंड के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.