संशोधित राष्ट्रीय तीरंदाजी महाकुंभ की मेजबानी करेगा बोकारो, अगस्त में जुटेंगे देशभर के 700 से अधिक खिलाड़ी
बोकारो, जून 26 -- बोकारो को एक बड़ी खेल उपलब्धि हासिल हुई है। भारतीय तीरंदाजी संघ ने झारखंड तीरंदाजी संघ की देखरेख में आयोजित होने वाली द्वितीय राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार बोकारो जिला तीरंदाजी संघ को सौंपी है। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 18 से 27 अगस्त 2026 तक मोहन कुमार मंगलम खेल स्टेडियम, बोकारो में आयोजित होगी। इस दस दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 700 से अधिक अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज, प्रशिक्षक और तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे। साथ ही ओलंपिक पदक विजेता और देश का प्रतिनिधित्व कर चुके कई नामचीन खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इससे बोकारो और झारखंड को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलेगी। बोकारो जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ. लंबोदर महतो ने बताया कि इतने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.