जामताड़ा, मई 13 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि।भाजपा की ओर से जिले में बिजली की लचर व्यवस्था और पानी की किल्लत के विरोध में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं प्रदेश मंत्री सरोज सिंह उपस्थित रहे। धरना के बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में डीसी कार्यालय की ओर बढ़े। यह भी पढ़ें- पानी-बिजली संकट पर भाजपा का प्रदर्शन, मटका फोड़ जताया विरोधधरने का प्रदर्शन इस दौरान समाहरणालय के मुख्य गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने गेट बंद कर दिया और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। महिलाओं ने खाली मटके फोड़कर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। मौके पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि राज्य की जनता पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान ह...