पूर्णिया, अगस्त 13 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। 25 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार बुधवार को अदालत के फैसले के साथ एक पुराने हत्याकांड की कहानी अपने अंजाम तक पहुंची। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ईनाम खान की अदालत ने मीरगंज के कठबजारा गांव निवासी मिथिलेश सिंह की हत्या के मामले में उसी गांव के दो आरोपियों रंधीर सिंह और दिनेश सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। सजा के बाद दोनों को केंद्रीय जेल भेज दिया गया। सरकार की ओर से अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी गोपाल प्रसाद ने अभियोजन पक्ष रखा। वहीं, पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर अन्य आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया। परिवार के लिए यह फैसला सिर्फ दो आरोपियों की सजा नहीं, बल्कि वर्षों से चले आ रहे इंतजार का अंत भी है। हालांकि मामले में कुछ आरोपियों के ...