जामताड़ा, फरवरी 9 -- डीसी ने मतदान केन्द्र को किया अधिग्रहित जामताड़ा, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह डीसी रवि आनंद ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 160 एवं झारखंड नगरपालिका निर्वाचन एवं चुनाव याचिका नियमावली 2012 के निमय 124 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 के निमित्त मिहिजाम नगर परिषद् (वर्ग-ख) एवं जामताड़ा नगर पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र में अधिष्ठापित सभी मतदान केन्द्र भवन को उपस्कर सहित एवं भवन से सम्बद्ध सम्पूर्ण परिसर को दिनांक 22 फरवरी से 23 फरवरी तक के लिए अधिग्रहण किया गया है। साथ ही निर्देश दिया है कि सभी मतदान केन्द्रों के संबंधित भवन प्रबंधक अपने भवन के कमरों की चाभी के साथ अपने कर्मी को मतदान केन्द्र पर उपस्थित रखना सुनिश्चित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...