बोकारो, मार्च 6 -- बेरमो, हिटी।होली का त्योहार 4 मार्च को बेरमो कोयलांचल सहित बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट, चंद्रपुरा, नावाडीह, गोमिया व पेटरवार अंचल के ग्रामीण क्षेत्रों में तथा शहर में शांति-सौहार्द से मनाया गया। कोयलांचल का हृदय स्थल फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में कई दिनों तक होली मिलन समारोहों के आयोजन के बाद बुधवार को पूरे क्षेत्र में होली के रंग, उमंग और तरंग में आम और खास डूबे रहे। खूब रंग गुलाल उड़ाया गया और युवाओं और बच्चों ने जमकर होली का धमाल मचाते हुए मस्ती की। रमजान का महीना में भी अनेक स्थानों पर मुस्लिम समुदाय के लोग भी रंगोत्सव में शरीक हुए और होली की बधाई दी। कई सालों बाद पारंपरिक होली का नजारा देखा गया। मिट्टी-कीचड़ से लेकर कपड़ा फाड़ होली खेली गई। वहीं होली की टोली गांव की गलियों से लेकर शहर की कॉलोनियों में नाचते व फगुव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.