जामताड़ा, मार्च 17 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। ईद के मौके पर अपराधियों ने दिनदहाड़े जामताड़ा थानान्तर्गत सरखेलडीह मोहल्ले में छिनतई की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। थाना क्षेत्र के सरखेलडीह मोहल्ले में एक महिला के कान से बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर कीमती बाली छीन ली। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके कान से खून बहने लगा। जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब महिला अपने घर के बाहर कपड़े सुखा रही थी। तभी अचानक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और कान की बाली झपटकर फरार हो गए।घटना के बाद महिला ने तुरंत अपने पति इकबाल अंसारी को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही इकबाल अंसारी मौके पर पहुंचे और देखा कि उनकी पत्नी के कान से बाली छीन ली गई है, जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मोहल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.