जामताड़ा, दिसम्बर 14 -- संशोधित/तेज रफ्तार ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल फतेहपुर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्रन्तर्गत फतेहपुर मोड़ से बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर रविवार देर शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर के धक्के से बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। जिसमें एक युवक को हल्की चोटें आईं। जबकि बाइक सवार एक अन्य युवक अजीत मंडल (उम्र-करीब 36 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है,जो बावनबांधी गांव का रहने वाला है। इधर हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.