संशोधित डीजल-पेट्रोल की किल्लत से किसानों को छूट रहा पसीना, खेती होगी प्रभावित
सिद्धार्थ, मई 22 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने किसानों की रात की नींद उड़ा रखी है। रात से ही पंपों पर लाइन लगाने के बाद हर किसी को तेल नहीं मिल पा रहा है। किसान इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगर समय से डीजल नहीं मिला तो खेतों की जुताई व बुवाई में परेशानी होगी। इससे उपज प्रभावित होगी। पंपों के ड्राई रहने से और भी मुसीबत बढ़ जा रही है। यह भी पढ़ें- कटौती के साथ लोगों को दिया जा रहा पेट्रोल और डीजल, पेज 4पेट्रोल-डीजल संकट जिले में खाड़ी युद्ध के बाद से शुरू हुआ पेट्रोल-डीजल का संकट लगातार गहराता जा रहा है। 123 पंपों में से एक तिहाई ड्राई रह रहे हैं इससे जहां तेल मिल रहा है वहां पर इतनी अधिक भीड़ हो जा रही है कि मारपीट तक हो जा रही है। एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरता होगा जब आगे-पीछे के चक्कर में आपस में मारपीट न होती हो।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.