जामताड़ा, मई 13 -- बिंदापाथर,प्रतिनिधि। फतेहपुर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय फतेहपुर में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय टीएनए (टीचर नीड्स एसेस्मेंट) परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में प्रखंड के लगभग 60 शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी शैक्षणिक दक्षता एवं प्रशिक्षण संबंधी आवश्यकताओं का आकलन कराया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षणिक क्षमता को सुदृढ़ बनाना तथा नई शिक्षण पद्धतियों के अनुरूप उन्हें तैयार करना था। मौके पर अतिरिक्त जिला कार्यालय पदाधिकारी मनोज कुमार,जिला एमआईएस प्रभारी अचिंत साधु द्वारा टीएनए स्थल का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि टीएनए परीक्षा शिक्षकों की जरूरतों की पहचान करने और भविष्य के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह भी प...