जामताड़ा, फरवरी 2 -- संशोधित/जामताड़ा से तीन ने कराया नामांकन, मिहिजाम का खाता अब तक नहीं खुला जामताड़ा,प्रतिनिधि। जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया जारी है। सोमवार को जामताड़ा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए तीन महिला प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन करने वालों में मुक्ता मंडल, बबीता झा और लवली दुबे शामिल हैं। इन अभ्यर्थियों ने अपर समाहर्ता सह नगर पंचायत जामताड़ा के निर्वाची पदाधिकारी पूनम कच्छप के कार्यालय कक्ष में अपना नामांकन पर्चा भरकर जमा किया। इधर जामताड़ा नगर पंचायत में वार्ड पार्षद पद के लिए भी पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इनमें वार्ड संख्या तीन से उत्तम कुमार रवानी, वार्ड चार से राजेश कुमार यादव एवं अजय सिंह, वार्ड पांच से किरण देवी तथा वार्ड संख्या 13 से सुनिका देवी शामिल हैं। इधर जामताड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.