जामताड़ा, दिसम्बर 13 -- संशोधित/चांद मोहन टुडू के घर में लगी आग,नगदी सहित जलकर स्वाहा फतेहपुर,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के आगैया सरमुडी पंचायत अंतर्गत केराबनी गांव के कड़वा टोला में शुक्रवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने एक परिवार को पूरी तरह से तबाह कर दिया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सका है। पीड़ित चांद मोहन टुडू के घर में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस अगलगी की घटना में घर में रखा चावल, धान, गेहूं, नगदी राशि समेत घरेलू उपयोग की सारी सामग्री जलकर राख हो गई। आग लगते ही ग्रामीण मौके पर जुटे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक परिवार का पूरा सामान स्वाहा हो चुका था। ग्रामीणों के अनुसार इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित चांद मोहन टुडू ने कहा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.