जामताड़ा, अगस्त 12 -- स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर मंगलवार को गांधी मैदान स्थित शहीद बेदी के समीप श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दरम्यान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं समेत शिक्षकों, खेल जगत से जुड़े लोगों और शहरवासियों ने शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर महान क्रांतिकारी को नमन किया। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक डी डी भंडारी ने विद्यार्थियों को खुदीराम बोस के जीवन, संघर्ष और बलिदान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छोटी उम्र में ही देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले खुदीराम बोस का साहस और राष्ट्रप्रेम आज भी युवाओं को प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल 1908 को मुजफ्फरपुर में अंग्रेज अधिकारी किंग्सफोर्ड को निशाना बनाने की क्रांतिकारी योजना में खुदीराम बोस ने प्रफुल्ल चाकी के साथ हिस्सा लिया था। योजन...