रामगढ़, अप्रैल 16 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड राज्य वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने गुरुवार को मांडू विधायक निर्मल महतो के अरगड्डा स्थित आवास का घेराव किया है। इसकी अध्यक्षता राजीव गांधी इंटर कॉलेज तापीन पिंडरा के प्राचार्य डॉ देवनाथ सिंह और संचालन किसान मजदूर इंटर कॉलेज गिद्दी सी के प्राचार्य डॉ ड‌‌लेश कुमार चौधरी ने की। डॉ ड‌‌लेश कुमार चौधरी ने बताया वित्तीय वर्ष 2025-26 में 223 वित्तरहित संस्थाओं का अनुदान रोके जाने पर झारखंड राज्य वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की गई है। राज्य के सभी विधायकों के आवास का घेराव करना है। इसी क्रम में मांडू विधायक के आवास घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा गया है। यह भी पढ़ें- वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने मांडू विधायक आवास ...