हमीरपुर, मार्च 22 -- राठ। थाना चिकासी क्षेत्र के चंदवारी डांडा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष ने आरोप लगाया है कि तीन भाइयों ने युवक को लोहे के पाइप से पीटा और जबरन कार में बैठाकर ले गए। मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने सूचना पर दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि मारपीट की घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, जिसकी आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। रविवार को जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में समझौते की बातचीत के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में तब्दील हो गई। आरोप है कि हेमंत, दिनेश व उनके भाइयों ने मिलकर हृदेश उर्फ नगड़िया पुत्र खलक सिंह की पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष के ब्रजेश कुमार ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.