संशोधित खबर--बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने में पिता गया जेल
हाथरस, अगस्त 13 -- सहपऊ। कोतवाली पुलिस ने गांव रामपुर में किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार छह अगस्त को गांव रामपुर में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसका शव घर के एक कमरे में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत आत्महत्या के कारण होना बताया गया था। घटना के बाद किशोरी के मामा जनपद फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के नगला खुमानी निवासी रामवीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें उन्होंने किशोरी के पिता विनीत कुमार और सौतेली मां आरती पर किशोरी के साथ मारपीट करने तथा उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के बाद बुधवार को आरोपी विनीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.