हमीरपुर, फरवरी 27 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। थानाक्षेत्र की पत्योरा खदान मौरंग लादने जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को कुचल दिया। एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर कुछ ट्रकों के शीशे तोड़ दिए। मौके पर उच्चाधिकारी पहुंच गए हैं। ग्रामीणों को समझाने में लगे हुए हैं। ग्राम पंचायत पत्योरा के मजरा शिवरामपुर डेरा निवासी 18 वर्षीय शिवरतन पुत्र शिवनरायन निषाद गांव निवासी अपने दोस्त 20 वर्षीय ध्रुव कुमार पुत्र रामखिलावन निषाद के साथ नहर के पास मोड़ में सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बतिया रहे थे। तभी खदान जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। इस घटना में शिवरतन की मौके पर ह...