रामगढ़, मार्च 1 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। जीवन वही जो किसी के काम आए की भावना को आत्मसात करते हुए प्रेस क्लब ऑफ कोयलांचल सामाजिक सरोकारों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। क्लब की परंपरा के अनुसार पर्व-त्योहारों के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच सहयोग सामग्री का वितरण किया जाता है। इसी क्रम में रंगों के त्योहार होली को लेकर रविवार को भुरकुंडा के साप्ताहिक हाट में सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके से दतुवन और पत्तल बेचने आई महिलाओं के बीच होली से संबंधित खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। क्लब के सदस्यों ने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और त्योहार की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक खुशियां पहुंचाना ही इस पहल का उद्देश्य है। इस छोटे से प्रयास से महिलाओं के चेहरों पर खुशी दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.