रामगढ़, मार्च 9 -- रामनवमी को लेकर दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि।भुरकुंडा रिवर साईड स्थित गांधी पार्क दुर्गा-काली पूजा कमेटी की बैठक रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता कमेटी के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा और संचालन सचिव बीनू भगत ने किया। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर मंदिर प्रांगण में हनुमंत लला की विधिवत पूजा-अर्चना होगी। इसके पश्चात अस्त्र-शस्त्र पूजन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं दिन के दूसरे पहर मंदिर में आने वाले जुलूसों का स्वागत पांरपरिक तरीके से करते हुए इसमें शामिल श्रद्धालुओं को शर्बत पिलाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इसके लिए कमेटी के सभी पदाधिकारी और सदस्यों को जिम्मेवारी भी सौंपी गई। बैठक ...