बागपत, मार्च 19 -- बड़ौत। वयोवृद्ध महिला निशानेबाज प्रकाशी तोमर स्वस्थ होकर गुरुवार को अस्पताल से वापस घर लौट आईं। दादी प्रकाशी तोमर ने सभी को धन्यवाद देते हुए नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। दरअसल, गत 15 मार्च की सुबह घर में कामकाज के दौरान वयोवृद्ध निशानेबाज दादी प्रकाशी तोमर की नाक की नस फट गई थी। परिजन उन्हें बेहोशी हालत में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां से उन्हें नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां चार दिन तक उनका उपचार हुआ। गुरुवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। दादी अपने जौहड़ी स्थित आवास पर परिजनों के बीच पहुंची। प्रशंसकों की भीड़ दादी प्रकाशी तोमर से मिलने पहुंच गई। इस दौरान दादी प्रकाशी तोमर काफी खुश दिखाई दीं। उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया और नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.