हाथरस, जून 30 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव अहवरनपुर के निकट रविवार रात बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया। जिला मथुरा के थाना राया क्षेत्र के चिमला निवासी 45 वर्षीय पूजा पत्नी बंटू का मायका कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू में है। वह अपने पति व बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। रविवार रात तीनों लोग बाइक द्वारा चिमला जा रहे थे। रास्ते में मथुरा-बरेली हाईवे पर पूजा बाइक से गिर गईं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने घटना की सूचना एंबुलेंस दी। एंबुलेंस की मदद से महिला को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पूजा को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां भी चिकित्सक ने ...