बागपत, अप्रैल 11 -- अमीनगर सराय। नगर पंचायत में सरकार द्वारा नामित किए गए तीन सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। बैंड-बाजे के साथ जुलूस निकालकर सभासदों को नगर पंचायत कार्यालय लाया गया। जहां एसडीएम ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत में कुल 11 निर्वाचित सभासद हैं। जिनके अतिरिक्त सरकार ने तीन नामित सभासद नियुक्त किए हैं। इनमें सोहनवीर पांचाल, राहुल शर्मा और राजीव मित्तल शामिल हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के तहत तीनों नामित सभासदों को मुख्य बाजार से बैंड-बाजे के साथ जुलूस के रूप में नगर पंचायत कार्यालय तक लाया गया। जिससे पूरे कस्बे में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित समारोह में एसडीएम अमरचंद वर्मा ने तीनों सभासदों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर एसडीएम बड़ौत एवं नगर पंचायत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.