संशोधित खबर: जीवन रक्षक कौशल का शिक्षक करें प्रचार-प्रसार: जिला जज
बागपत, जुलाई 21 -- बागपत। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। जिला जज मनोज कुमार ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में सीपीआर का सही ज्ञान किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में अत्यंत प्रभावी साबित हो सकता है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों से विद्यालयों और समाज में इस जीवन रक्षक कौशल का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपसभापति हंसराज गुप्ता ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी मानव सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि दुर्घटना या आपात स्थिति के शुरुआती मिनट सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। सही प्राथमिक उपच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.