साहिबगंज, सितम्बर 29 -- राजमहल। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष और अयोध्या राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख रणनीतिकार अशोक सिंघल के 100 वीं जयंती के मौके पर दुमका के इनडोर स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विश्व हिन्दू परिषद, साहिबगंज के बजरंग दल, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी धर्म प्रसार आदि विभिन्न आयामो के सैकड़ों कार्यकर्ता शहर के मलखा बाबा थान के पास से कार्यकर्ता बस से रवाना हुए। जिला मंत्री गोपाल चंद्र साहा ने बताया कि हम सभी कार्यकर्ता काफी उत्साह के साथ सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे हैं। मौके पर जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश आर्य, जिला समरसता प्रमुख आशुतोष साहा, जिला धर्म प्रसार प्रमुख शत्रुध्न पोद्दार,राजमहल नगर मंत्री पुरुषोत्तम मिश्रा , उधवा प्रखण्ड मंत्री प्रदीप साहा बरहरवा नगर म...