संशोधित खबर:राहत: 24 घंटे में तीन सेमी घटा गंगा का जलस्तर
साहिबगंज, अगस्त 30 -- साहिबगंज। साहिबगंज में उफनाई गंगा का जलस्तर बीते दो तीन दिनों से लगभग स्थिर है। बीते 24 घंटे में करीब तीन सेमी. जलस्तर घटा है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार को जलस्तर 27.78 मी. पर स्थिर हो गया है। अब न घट रहा है और न ही बढ़ ही रहा है। रविवार की सुबह जलस्तर 27.78 मी. रिकार्ड किया गया था। शाम छह बजे यहां गंगा का जलस्तर एक सेमी घटकर 27.77 मीटर पर पहुंच गया था। जानकार बताते हैं कि फिलहाल गंगा में बाढ़ की समस्या गंभीर नहीं है। हालांकि दियारा के कई गांवों के लोगों ने बाढ़ की संभावना को देखते परिवार समेत अपने घरों का सामान, मवेशियों आदि को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। कुछ बड़े बूढ़े ही फिलहाल गांव में मचान आदि बांध कर समय गुजार रहे हैं। समझा जा रहा है कि अगर दोबारा गंगा का जलस्तर बढ़ा तो वे भी सुरक्षित ठिकाने की ओर से पलायन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.