बागेश्वर, अप्रैल 9 -- देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। जिले में इंजीनियरों की हड़ताल का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। सड़कों में गड्ढे भरने का काम ठप हो गया है, जबकि बिल पास नहीं होने से श्रमिकों के सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है। नई सड़कों का सर्वे नहीं होने से विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर इंजीनियर गुरुवार को भी आंदोलन पर डटे रहे। गुरुवार को विभिन्न विभागों के इंजीनियर लोनिवि गेस्ट हाउस प्रांगण में एकत्र हुए और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...