कटिहार, फरवरी 28 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे स्टेट हाईवे-77 पर हवाई अड्डा के समीप कंटेनर से कुचलकर 60 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिला के टीकापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरा निवासी शैलेन्द्र साह के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शैलेन्द्र साह किसी परिचित के साथ बाइक से महेशपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कंटेनर ने बाइक को ठोकर मार दी। टक्कर लगते ही शैलेन्द्र साह सड़क पर गिर पड़े, जबकि बाइक चालक वाहन लेकर वहां से फरार हो गया। सड़क पर गिरने के बाद पीछे से आ रही कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनका सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ दूरी पर कंटेनर को पकड़ लिया। हालांकि, मौ...