वाराणसी, अप्रैल 3 -- वाराणसी। जनपद में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'स्कूल चलो अभियान' के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुर्गाकुंड और प्राथमिक विद्यालय मातृमठ में पाठ्यपुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने बच्चों में निःशुल्क पुस्तकें बांटीं। उन्होंने पुस्तक वितरण के बाद स्कूल चलो अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। डॉ. तिवारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए निरंतर प्रयासरत होंगे। उन्होनें प्रदेश सरकार की शिक्षा संबंधी नीतियों और परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.