संशोधित :- दिल्ली-जयपुर हाईवे के हरित क्षेत्र में खेल सुविधाएं मुहैया होंगी
गुड़गांव, मार्च 18 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सेक्टर-15 पार्ट एक के सामने हरित क्षेत्र में खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इसको लेकर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने करीब पांच करोड़ रुपये का इस्टीमेट बनाया है। इसके तहत टेंडर जारी कर दिया है। दावा है कि टेंडर आवंटन के 12 महीने के अंदर यह सुविधाएं मुहैया करवा दी जाएंगी। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा के कार्यालय की तरफ से यह टेंडर जारी किया है। इसे दो अप्रैल को खोला जाएगा। करीब साढ़े सात एकड़ हरित क्षेत्र में फुटसल और बॉस्केट बाल कोर्ट तैयार किए जाएंगे। स्केटिंग रिंग, वॉलीबाल कोर्ट, टेनिस कोर्ट आदि सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। लोगों को वाहन खड़ा करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आए। इसको लेकर पार्किंग क्षेत्र विकसित किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.