रांची, दिसम्बर 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (विभागीय मंत्री भी हैं) राज्य में बेहतर संरचनात्मक विकास और भवन निर्माण कार्य को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं। बस जरूरत है कि राज्य के इंजीनियर उनके समक्ष बेहतर मॉडल निर्माण को लेकर आएं। मुख्यमंत्री उन मॉडल में यहां तक सुझाव देंगे, किस तरह से इसे और बेहतर तरीके से अलग किया जा सकता है। अरवा राजकमल ने बताया कि वर्तमान प्रोजेक्ट बिल्डिंग (सचिवालय भवन) को भी एक नए रूप में प्रस्तुत करने का प्रस्ताव है। यूनिक मॉडल में बन रही प्रस्तावित डिजाइन राज्य में भवन निर्माण की दिशा में एक लैंडमार्क साबित होगी। इस पर बेहतर आर्किटेक्ट काम कर रहे हैं। वे प्रोजेक्ट भवन में रविवार को आयोजित हुए सेफ्टी मेजर्स इन बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन (निर्माण कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.