मथुरा, मार्च 3 -- प्रह्लाद नगरी फालैन में मंगलवार तड़के तीन-चार बजे के करीब दहकती होलिका से पंडा निकलेगा। फालैन में निकलने वाले पंडा मेले को लेकर 11 गांवों के ग्रामीणों ने प्रहलाद मंदिर के पास विशाल होलिका की विधि विधान से पूजा-अर्चना की और मेले के सकुशल आयोजन की प्रार्थना की। सुबह से ही महिलाओं द्वारा पूजा का सिलसिला चलता रहा। भक्त और भगवान की आस्था की परंपरा के निर्वहन हेतु प्रहलाद नगरी फालैन एक बार फिर तैयार हो गई है। प्रहलाद मंदिर में धधकते अंगारों के मध्य से सकुशल गुजरने के लिए संजू पंडा द्वारा कठोर तप किया जा रहा है तथा हवन कुंड में आहुतियां दी जा रही हैं। यहां गांव सुपाना, राजागढ़ी, भीकागढ़ी, नगला मेव, बल्लगढ़ी, नगरिया तीन विसा, दस विसा, सात विसा, विशम्वरा व पैगांव के ग्रामीणों द्वारा मंदिर के समीप लगभग 30 फीट व्यास व 20 फीट ऊंची ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.