संशोधित : प्रकृति से जुड़ाव का संदेश देता है सरहुल पर्व : हेमंत सोरेन
रांची, मार्च 21 -- रांची, हिन्दु्स्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरहुल एक ऐसा पर्व है, जो प्रकृति से जुड़ाव का संदेश देता है। प्रकृति से ही मनुष्य की यात्रा शुरू होती और उसी में समाहित होती है। प्रकृति के उपासक के रूप में इसे सजाना-संवारना और इसको अपने साथ जोड़े रखने के लिए संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा है कि प्रकृति से ज्यादा ताकतवर व्यवस्था कुछ नहीं है। हेमंत सोरेन अपनी पत्नी सह गांडेय विधायक संग शनिवार को रांची के करमटोली स्थित आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर और सिरम टोली स्थित सरना स्थल में आयोजित सरहुल पूजा महोत्सव-2026 में शामिल हुए। अपने परिवार संग मुख्यमंत्री सबसे पहले आदिवासी कॉलेज छात्रावास पहुंचे। यहां उन्होंने प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर आयोजित महोत्सव में सम्मिलित होकर पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.