नोएडा, जून 21 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी 2 के 14 एवेन्यू में शनिवार देर रात को लावारिस कुत्ते को लेकर एक दंपति और पशु प्रेमी के बीच में विवाद का मामला सामने आया है। साथ ही, इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई, जिसमें पशु प्रेमी महिला की उंगली में गंभीर चोट आई है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विवाद का कारण सोसाइटी के बेसमेंट से रविवार रात को एक दंपति अपने छोटे बच्चों के साथ जा रहे थे। तभी अचानक एक लावारिस कुत्ता उनके बच्चे के पास आया, जिसको देख दंपति ने डंडा उठाकर कुत्ते को वहां से भागने का प्रयास किया। जहां पर एक पशु प्रेमी महिला भावना खड़ी थी, जिन्होंने इसका विरोध जताया। उनका आरोप है कि दंपति ने कुत्ते को डंडे से करने का प्रयास किया, किसको लेकर दोनों पक्षों ...