संशोधित: सुभाष चन्द्र बोस पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे
गुड़गांव, जुलाई 6 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। व्यक्तियों और संगठनों के अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवाभाव को पहचानने और सम्मानित करने के लिए वार्षिक पुरस्कार दिया जाता है। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। इसमें केवल भारतीय लोग और भारतीय संस्थान ही पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इसमें संस्थानों, स्वैच्छिक संगठनों, कॉरपोरेट, शैक्षणिक/अनुसंधान संस्थानों, वर्दीधारी बलों या किसी अन्य संस्थान के लिए पुरस्कार के लिए एक संस्था के रूप में आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार के लिए उम्मीदवार भारत में आपदा प्रबंधन जैसे रोकथाम, शमन, तैयारी, बचाव, प्रतिक्रिया, राहत, पुनर्वास, अनुसंधान/न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.