गुड़गांव, अप्रैल 14 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को आंबेडकर जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। शहर में कहीं पर बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया गया तो कहीं पर आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। आईटीआई में विद्यार्थियों ने आंबेडकर जयंती पर जागरूकता रैली निकाली। भाषण प्रतियोगिता में शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों को संविधान के निर्माता डॉ.अंबेडकर का भारत निर्माण में दिए गए योगदान के बारे जानकारी दी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गुरुग्राम में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार यादव ने की। यह भी पढ़ें- प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई डॉ. भीम राव आंबेडकर की जंयती कार्यक्रम का शुभारं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.