सहारनपुर, अगस्त 7 -- देवबंद। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा वाल्मीकि समाज एवं सफाईकर्मियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को एसडीएम के मायध्यम से ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान सात सूत्रीय ज्ञापन में विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा ने शुक्रवार को दिए ज्ञापन में बताया कि प्रदेश के स्थानीय निकायों में वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतन संविदाकर्मियों को नियमित करने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर एक लाख सफाईकर्मियों की स्थायी भर्ती करने की मांग की गई। साथ ही आउटसोर्स कर्मियों को 20 हजार रुपये वेतन देने, आउटसोर्स निगम का गठन करने तथा सफाईकर्मियों को वेतन व अन्य सुविधाएं समय पर मुहैया करवाने की मांग भी की गई। साथ ही अनुसूचित जाति के आरक्षण में से वाल्मीकि समाज और वंचित जातियों को पृथक आरक्...