मथुरा, मई 14 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा परिणामों में एक बार फिर राजीव इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का परचम फहराया है। परीक्षा परिणाम देखते ही छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे और अपनी सफलता का श्रेय़ गुरुजनों को दिया। कला संकाय में महक अग्रवाल ने 97 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी राजीव इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार परीक्षा परिणाम देकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। महक अग्रवाल ने कला संकाय में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला, प्रथम गर्ग ने 94.6 फीसदी अंकों के साथ दूसरा तथा हर्षिता सिंह ने 91.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय में प्रेमकृष्ण शर्मा 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर पहले स्थान पर रहे वहीं पर्व बंसल ने 96.6 प्रतिशत अंक...