फिरोजाबाद, नवम्बर 14 -- शिकोहाबाद तहसील के रजिस्ट्रार कार्यालय में बैनामा कराने आई एक महिला पर मिर्च की चटनी फेंककर 2.20 लाख रुपये भरा बैग लूटकर शातिर भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इसमें बदमाश बैग लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़िता ने लूट की तहरीर दी है। रूबी यादव पत्नी नवी सिंह निवासी नगला पानसहाय फिरोजाबाद अपने भाई प्रदीप निवासी नगला नाथ के साथ शुक्रवार को तहसील के रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री कराने आई थी। दोनों रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर अधिवक्ता के पास बैनामे के कागजात तैयार करवा रहे थे। उसने 2.20 लाख रुपये भरा बैग अधिवक्ता के बस्ते के पास रख लिया। इसी दौरान एक सफेद शर्ट, काली पैंट पहने एक बदमाश आया। उसने महिला पर हरी मिर्च की चटनी डाल दी, जिससे महिला का ध्यान बैग से हट गया। वह चटनी साफ करने लगी। इसी दौरान बदमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.