संशोधित: महाधिवक्ता राजीव रंजन ने इस्तीफा दिया
रांची, जून 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि निजी कारणों से वह पद छोड़ रहे हैं। लंबे समय तक महाधिवक्ता के रूप में उन्होंने काम किया। निजी कारणों से उन्होंने इस्तीफा दिया है। वर्ष 2019 में झामुमो गठबंधन की सरकार बनने के बाद झारखंड हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता राजीव रंजन को सरकार ने महाधिवक्ता नियुक्त किया था और 7 फरवरी 2020 को इसकी अधिसूचना जारी की गयी थी। वर्ष 2024 में झामुमो नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के गठन के बाद से अभी तक राजीव रंजन महाधिवक्ता थे। राजीव रंजन झारखंड हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता हैं। वह झारखंड बार कौंसिल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बार कौंसिल के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष का रिकॉर्ड भी राजीव रंजन के नाम पर है। राजीव रंजन अब हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.