बलिया, मार्च 8 -- बेल्थरारोड/ नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। पिकअप और बोलेरो के बीच शनिवार की रात हुई टक्कर में एक बालक की मौत हो गयी। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालकों समेत आठ लोग घायल हो गये। सभी घायलों को पीएचसी नगरा पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उभांव थाना क्षेत्र के खैराखास निवासी प्रभु राजभर की बेटी की शादी रसड़ा इलाके में तय हुई है। शनिवार को वह गांव-घर के साथ ही रिस्तेदारों के साथ लड़का पक्ष के यहां बरईच्छा (छेका) करने के लिए गये थे। बोलेरो में सवार सभी लोग रात करीब 11 बजे रसड़ा से वापस लौट रहे थे। नगरा-बेल्थरारोड रोड मार्ग पर नगरा थाना क्षेत्र के खामापार गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। घटना में दोनों वाहन क्षतिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.