संशोधित: टैक्स चोरी की जांच का दायरा बढ़ा, कारोबारियों के जवाब का इंतजार
गोरखपुर, अगस्त 23 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता मूंगफली की खरीद-बिक्री में फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों का कारोबार दिखाकर जीएसटी चोरी के मामले में राज्यकर विभाग की जांच का दायरा गोरखपुर से लेकर शाहजहांपुर और पश्चिम बंगाल तक पहुंच गया है। विभाग ने कोल्ड स्टोरेज संचालक समेत 50 से अधिक कारोबारियों को नोटिस देकर माल और उससे जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। दूसरी ओर इस मामले में एक राजनीतिक दल के पदाधिकारी का नाम आने से कई तरह की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं।
राज्यकर विभाग की कार्रवाइयाँ राज्यकर विभाग ने कोल्ड स्टोरेज संचालक से वहां रखे गए माल, व्यापारियों, ई-वे बिल, भंडारण अवधि और परिवहन की जानकारी मांगी गई है। कारोबारियों से 22 अगस्त तक माल के स्रोत और उस पर जमा जीएसटी का विवरण देने को कहा गया था, लेकिन अब तक जवाब नहीं मिला है। लालडिग्गी क्षेत्र में गुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.