कन्नौज, मार्च 28 -- तालग्राम, संवाददाता। ताहपुर ईशन नदी के पास शनिवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के गांव मनिकापुर निवासी सुभाषचंद्र शर्मा (55) कस्बा इंदरगढ़ के पटेल तिराहे पर लोहे का काम करते थे। शनिवार को वह अपने पुत्र मोहित कुमार शर्मा (23) के साथ दवा लेने फर्रुखाबाद जा रहे थे। बाइक मोहित चला रहा था। शाम करीब सात बजे ताहपुर ईशन नदी पुल के पास निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर चौकी प्रभारी सलेमपुर अवनीश कुमार व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को राजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.