मिर्जापुर, अक्टूबर 6 -- मिर्जापुर,संवाददाता। प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में गठित क्रय कमेटी एवं प्रभावित हो रहे किसानों की संयुक्त बैठक सोमवार को नगर के महुअरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के सभाकक्ष में आयोजित की गई। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में तहसील सदर में विंध्य एक्सप्रेस-वे से प्रभावित कुल 55 ग्रामों के काश्तकारों को दर/सर्किल दर के बारे में अवगत कराया गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: विंध्स एक्सप्रेस-वे: प्रभावित किसानों को सर्किल रेट का मिलेगा चारगुना मुआवजाकिसानों को मुआवजे की जानकारी किसानों को बताया गया कि सर्किल दर का ग्रामीण क्षेत्र में चार गुना, जबकि शहरी क्षेत्र में दो गुना भूमि की प्रकृति के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही भूमि पर निर्माण मकान, कुआं, ट्यूबवेल...